Headlines

टाटा की इस कंपनी को देख भूल जाएंगे महिला आरक्षण

यहां काम करती हैं 2 लाख से ज्यादा महिलाएं
हाल ही में लोकसभा में पास हुए महिला आरक्षण बिल की हर तरफ चर्चा हो रही है. महिला आरक्षण के तहत लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को कई तरह की छूट मिलेगी. लेकिन टाटा की इस कंपनी को देखकर आप महिला आरक्षण को भूल जाएंगे. दरअसल, टाटा ग्रुप की TCS देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है. कंपनी का 40% स्टाफ महिलाएं हैं. इसमें किसी भी कंपनी से ज्यादा करीब 2 लाख महिलाएं काम करती हैं. कंपनी अपनी महिला कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं भी देती है. आइए आपको बताते हैं टाटा ग्रुप की TCS में ,महिला कर्मचारियों को कौन-कौन से बेनिफिट मिलते हैं जो महिला आरक्षण से भी बेहतर हैं.

कंपनी महिलाओं को देती है प्रायोरिटी

टाटा ग्रुप की TCS महिलाओं को हायरिंग के दौरान प्रेफरन्स ज्यादा देती है. जिसका ही असर है की आज कंपनी में 2 लाख 10 हजार महिला कर्मचारी हैं. टीसीएस को महिलाओं को खूब नौकरी देने के लिए जाना जाता है. कंपनी वर्क फोर्स में जेंडर डायवर्सिटी के हिसाब से महिलाओं को प्राथमिकता देती है. टीसीएस की टोटल कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या 35 फीसदी है.

TCS में करीब 6,00,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं. इनमें 35 प्रतिशत महिलाएं हैं. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने जितने कर्मचारियों को काम पर रखा उनमें 38.1 फीसदी महिलाएं थी. वित्त वर्ष 2023 में लगभग एक चौथाई लीडरशिप पोजिशन भी महिलाओं के पास थी. ऐसे में कंपनी अपने महिला कर्मचारियों का अच्छा-खासा ध्यान रखती है.

कंपनी में महिलाओं को मिलते हैं ये बेनिफिट

वर्क फ्रॉम होम में महिला कर्मचारियों को मिलती है प्रायोरिटी
प्रमोशन और हायरिंग में भी वीमेन कैंडिडेट को प्रेफरेंस मिलती है.
इसके अलावा नाईट शिफ्ट की महिला कर्मचारियों को कंपनी खाने से लेकर कैब फैसिलिटी देती है
इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस, मैटरनिटी लीव और सेफ्टी पर भी कंपनी अपनी महिला कर्मचारियों के लिए सजग है
कंपनी में 2 लाख से ज्यादा यानि टोटल एम्प्लॉई स्ट्रेंथ का 35 फीसदी स्टाफ महिला हैं
इनरवियर बनाने वाली इस कंपनी में भी ज्यादा हैं महिला कर्मचारी

टाटा की TCS के अलावा इंफोसिस, विप्रो, HCL समेत इनरवियर बनाने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज में भी महिला कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है. जहां इनफ़ोसिस में 1,24,498 महिला कर्मचारी है, वहीं, विप्रो में वीमेन एम्प्लॉयीज की संख्या 88,946 और इसी तरह HCL में 62,780 महिला कर्मचारी हैं. पेज इंडस्ट्रीज में भी 74% स्टाफ महिला कर्मचारियों का है. यहां 22,631 वीमेन एम्प्लॉइज हैं.

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş