Headlines

सामाजिक स्वास्थ्य संघ संस्था के सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए- तहसीलदार की मौजूदगी में हुए चुनाव

ग्वालियर 25 सितम्बर

अखिल भारतीय सामाजिक स्वास्थ्य संघ संस्था के चुनाव में सभी पदाधिकारियों को आज निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया।संस्था संचालक मंडल एवं अध्यक्ष हेतु निर्धारित आठ पद के विरुद्ध दस उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन आज नाम निर्देशन के पर्चे वापिस लेने के अंतिम दिन दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी वापिस ले ली नतीजतन सभी पदाधिकारियों के बगैर मतदान के निर्वाचित कर दिया गया।तहसीलदार ग्वालियर महेश सिंह कुशवाह की मौजूदगी में निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा एडवोकेट के अनुसार अध्यक्ष पद पर श्रीमती आशा सिंह, उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती रीता कौशिक,श्रीमती अंजलि प्रधान एवं राहुल तिवारी(एडवोकेट) को निर्वाचित घोषित किया गया है।संस्था विधान के अनुसार श्रीमती उमा चौहान,नीलम गर्ग,पदमा बंसल एवं शशि मण्डलोई को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है।
सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार महेश सिंह ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये।
उल्लेखनीय है कि इस संस्था का निर्माण महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए 1967 में किया गया था लेकिन पिछले कुछ समय से संस्था विवादों में घिर गई हैं। कम्पू रोड स्थित इस संस्था द्वारा कामकाजी महिला आश्रय गृह के अलावा महिला बाल विकास के सहयोग से स्वधार केंद्र का परिचालन किया जाता है। संस्था सदस्यों की शिकायत पर रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी द्वारा संस्था में जारी गड़बड़ियों की इन दिनों जांच की जा रही है।दूसरी तरफ संस्था के स्वधार केंद्र एवं फिट फेसेलिटी सेंटर में व्याप्त गड़बड़ियों को लेकर मप्र बाल आयोग ने भी कलेक्टर से जांच प्रतिवेदन मांगा है।
आज नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर संस्था के मूल उदेश्यों के अनुरूप काम करने का प्रयास करेंगे।संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बेहतर और सहजता के साथ काम करे इसके लिए सभी मिलकर काम करेंगे।

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş