उसकी रिकार्डिंग देवर की पत्नी ने बजा दी म्यूज़िक सिस्टम पर बदनामी होने पर दी जान
ग्वालियर । पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रिश्तेदार महिला ने अपने पति और मृतका की मोबाइल पर हुई बातचीत की ओडियो रिकार्डिंग को म्यूजिक सिस्टम पर चलाकर उसे सार्वजनिक कर दिया था। इस घटना से आहत महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जहर खाकर महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव विच्छेदन गृह भेज आत्महत्या के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
मोतीझील कृष्ण नगर पहाडिय़ा निवासी ममता पत्नी रामहेत यादव 35 वर्ष ने 17 अगस्त को जहर खा लिया था। जब पति शाम को फलमंडी से मजदूरी करने के बाद घर लौटा तो पत्नी को बेहोश हालत में थी। ममता की हालत को देखते हुए उसे जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां बुधवार सुबह के समय उसकी मौत हो गई। रामहेत ने आरोप लगाया है कि पत्नी ममता ने दम तोडऩे से पहले बताया था कि उसकी पड़ोसी रिश्तेदार सुरेंद्र यादव से मोबाइल पर बातचीत होती थी। सुरेंद्र ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में कर ली थी। उक्त रिकॉर्डिंग सुरेंद्र की पत्नी रेखा यादव के हाथ लग गई। रेखा को जब बातचीत का पता चला तो उसने सोमवार को घर के बाहर म्यूजिक सिस्टम पर पति और ममता की बाचतीत ऑडियो मोहल्ले में चलाकर सुना दी। ममता को यह बात काफी नागवार गुजरी और उसने सदमे मे आकर जहर गटक लिया था। बातचीत सार्वजनिक होने से ही ममता परेशान रहने लगी थी और उसकी बस्ती में बदनामी भी हो रही थी। ममता का रामहेत से पन्द्रह वर्ष पहले विवाह हुआथा और उसके 10 व 11 वर्ष के दो बच्चे भी हैं। रामहेत ने तीन लोगों पर पत्नी को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव विच्छेदन गृह फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।
पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ संतोष सिंह यादव ने बताया कि
मृतका और एक रिश्ते के देवर में बातचीत होती थी जिसे सार्वजनिक करने पर सदमे में आकर महिला ने जहर खा लिया था। पुलिस ने आत्महत्या के मामले की जांच प्रारंभ कर दी है जो भी जांच में तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

