ग्वालियर की सड़कें पूरे भारत में अपने गड्ढों और सुरंग के लिए बदनाम हो गई थी पिछली साल बरसात में सड़कों पर गहरे गड्ढे और टूट फूट सामने आई थी एक साल में भी नगर निगम सड़कों को पूरी तरह से बना नहीं पाया वहीं जो सड़कें बनी उनकी गुणवत्ता बहुत ख़राब थी । इस पर एक जनहित याचिका हाईकोर्ट ग्वालियर में दायर हुई जिसकी कोर्ट ने रोज सुनवाई की और एक जांच कमेटी गठित की आज वह जांच कमेटी ग्वालियर के बेटी बचाओ चौराहे पर पहुंची जहां से गुढा गुडी के नाके तक टीम पहुंची वहां पर लोक निर्माण विभाग के गुणवत्ता वाहन ने सड़क की मोटाई की जांच की वहीं एक गड्ढा खोदकर उसकी लेयर कितनी मोटी सड़क बनी है उसकी इंचीटेप से नपाई की गई । पुलिस का भारी बंदोबस्त सड़क पर दिखाई दिया वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पूरे समय वहां मौजूद रहे और जनता भी बड़ी संख्या में सड़क पर ये जांच देख रही थी और कह रही थी कि हाईकोर्ट का बहुत बहुत धन्यवाद अब सड़कें बन पाऐंगी।
हाईकोर्ट की टीम पहुंची सड़क की गुणवत्ता जाँचने जनता बोली हाईकोर्ट का धन्यवाद

