युवा मोर्चा के लिए ग्रामीण युवाओं की बनेगी टीम
कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी है -शिवराज सिंह यादव
ग्वालियर । भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर ग्रामीण के नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव कुलैथ से द खबर डेली ने उनकी नियुक्ति और उनके आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की
शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम कार्यकर्ता की चिंता करती है और मुझे जो यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई है उसके लिए मैं वरिष्ठ नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं मप्र के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का धन्यवाद करता हूँ । युवाओं किसानों महिलाओं हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को हमारे नेता डॉ मोहन यादव मध्यप्रदेश में लागू कर रहे हैं वहीं में इन योजनाओं के साथ युवाओं को जोड़ने का काम करूंगा । कांग्रेस नेता राहुल गांधी मनुस्मृति को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं इस सबाल के जबाब में शिवराज यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रारंभ से ही समाज को बांटने और गुमराह करने का काम कर रही है लेकिन जनता सब जानती है और इनकी बातों में नहीं आएगी
#shivrajsinghyadav #bjymgwaliorgramin #distpresidentbjym #drmohanyadav

