Headlines

ईरान का इजराइल पर बड़ा हमला, दागी गईं 400 बैलेस्टिक मिसाइलें

ईरान ने इजराइल पर बड़ा हमला कर दिया है. इजराइली फोर्स ने दावा किया है कि ईरान की तरफ से 400 बैलेस्टिक मिसाइल दाग दी गई है. नागरिकों से शेल्टर में रहने के लिए कहा गया है. IDF की चेतावनी के बाद पूरे इजराइल में सायरन बज रहे हैं. खास तौर से मध्य और दक्षिणी इजराइल में लोगों से कहा गया है कि वह बंकर में जाएं. इजराइल के आयरन डोम ने ईरानी मिसाइलों से मुकाबला शुरू कर दिया है.

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत के बाद से ही माना जा रहा था कि इजराइल पर बड़ा हमला हो सकता है. ईरान की ओर से बैलेस्टिक मिसाइल दागे जाने से पहले ही इजराइली फोर्स ने हमले की आशंका जताई थी. आईडीएफ की ओर से किए गए ट्वीट में भी ये कहा गया था कि हिजबुल्लाह इजराइल के निर्दोष नागरिकों को मारने की प्लानिंग कर रहा है.

ईरान की मिसाइलों से टकरा रहा आयरन डोम
इजराइल ने ईरान से मिसाइल लांच होते ही अपने सुरक्षा कवच आयरन डोम को एक्टिव कर दियाईरान ने कहा- इजराइल ने दिया जवाब तो और हिंसक हमले करेंगे
इजराइल पर अटैक को लेकर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इसमें इस्माइल हनियेह, हसन नसरल्लाह और अब्बास निलफोरुशन को शहीद बताया गया है. इसमें कहा गया है कि इन हत्याओं के जवाब में हमने इजराइल पर दर्जनों रॉकेटों से हमला किया है. अगर इजराइल इनका जवाब देता है तो हम और विध्वंसक हमला करेंगे.

जाफा में स्टेशन पर आतंकी हमला, फिर मिसाइल अटैक
इजराइल पर हमलों की शुरुआत मंगलवार को जाफा स्टेशन से हुई, जहां पर दो आतंकियों ने नागरिकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हुई थी. इजराइल इस हमले से निपट ही रहा था, इसी बीच ही ईरान से बैलेस्टिक मिसाइल दागे जाने की खबर ने इजराइल के नागरिकों में दहशत पैदा कर दी है.

जॉर्डन ने हवाई यातायात निलंबित किया, इजराइल ने उड़ानें रोकीं
जॉर्डन की राज्य समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट की है कि उसने हवाई यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. इस बीच इज़राइली आर्मी रेडियो से जो सूचना मिली है, उसके मुताबिक भी बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेकऑफ़ और लैंडिंग रोक दी गई है.

अगले आदेश तक बंकर में रहें इजराइली नागरिक
ईरान से बैलेस्टिक मिसाइस के हमलों के बीच आईडीएफ ने बयान जारी कर कहा है कि नागरिकों को अगले आदेश तक संरक्षित क्षेत्रों में रहना होगा. सेना के बयान में कहा गया है कि तेल अवीव, मृत सागर के पास, दक्षिण में और शेरोन क्षेत्र में कई जगहों पर छर्रे या रॉकेट के हमले की खबरें मिली हैं. अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि सभी इजरायलियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की सुरक्षा सलाहकार से बात
इजराइल पर ईरान का हमला होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बयान जारी कर हर हाल में इजराइल का साथ देने की बात कही है. उन्होंने सुरक्षा सलाहकार से भी बात की है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बाइडेन ने सुरक्षा सलाहकारों के साथ बैठक में इजराइल को हमलों से बचाने को लेकर समीक्षा की है.

ईरान को पछतावा होगा: इजराइली वित्तमंत्री
ईरान के अटैक के बाद इजराइली वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि गाजा हिजबुल्लाह और लेबनान की तरह ही ईरान को भी इस पल के लिए पछतावा होगा. है. फिलहाल इजराइल का पूरा जोर ईरान की मिसाइलों को रोकने पर है. टाइम्स ऑफ इजराइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक आयरन डोम ने ईरान की मिसाइलों को गिराना शुरू कर दिया है .इजराइली आर्मी के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि है कि हमारा आयरन डोम एक्टिव है. हम हर तरह की धमकी और हमले का मुकाबला करने में सक्षम हैं.

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador