Headlines

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले का हेलीकॉप्टर क्रैश, आपातकालीन बैठक

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, इनमें से एक की हार्ड लैंडिंंग हुई है. कहा जा रहा है कि इसी हेलीकॉ़प्टर में इब्राहिम रईसी सवार थे. ईरान के गृहमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति से संपर्क नहीं हो पा रहा है. जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां घना कोहरा छाया हुआ है.
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर के काफिले के एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर आ रही है. बचाव टीम हेलीकॉप्टर तक पहुंच रही है. बताया जा रहा है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, इनमें से एक ही हार्डलैंडिंंग हुई है. ईरान के गृहमंत्री अहमद वाहिदी के मुताबिक इब्राहिम रईसी के काफिले से संपर्क टूट गया है. ड्रोन से काफिले की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि जिस हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंंग हुई उसमें ईरान के विदेश मंत्री भी सवार थे.

बताया जा रहा है रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे. ईरान की राजधानी तेहरान से यह हादसा तकरीबन 600 किलोमीटर दूर अजरबैजान देश की सीमा पर स्थित जोल्फा के पास हुआ. ईरान की सरकारी टीवी के मुताबिक बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसमें बाधा आ रही है. यहां तेज हवा के साथ भारी बारिश की सूचना मिली है.क्रैश साइट पर फील्ड ऑफिस बनाया गया है. रेस्क्यू टीम से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही कोई बड़ा अपडेट हा सकता है.
ईरान की सरकार की ओर से दावा किया गया है कि कुछ ही देर में रईसी पर बड़ा ऐलान किया जा रहा सकता है. रईसी के रेस्क्यू में 65 वीं एयरबोर्न फोर्स लगी है.
अजरबैजान के राष्ट्रपति का पहला बयान, हेलीकॉप्टर हादसे पर चिंता जताई. उन्होंंने ईरान के साथ अच्छे संबंधों को याद करते हुए सभी की सलामती की दुआ की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंंग, ईरान के हालात पर रखी जा रही नजर. ईराक ने ईरान के राष्ट्रपति के सर्च ऑपरेशन में मदद की पेशकश की है.
ईरान के सीडीएस का दावा, रईसी को खोजने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे. उधर सूचना आ रही है एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. टीम से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.
ईरानी सुरक्षा सूत्रों का दावा- हत्या के प्रयास की संभावना से इन्कार नहीं, 3 में से 2 हेलीकॉप्टर सुरक्षित लैंड तो रईसी का हेलीकॉप्टर ही क्यों हुआ क्रैश?
चीन ने इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद रिएक्शन दिया है, उम्मीद जताई है कि राष्ट्रपति सुरक्षित हों.
ईरान में टीवी चैनलों पर सारे प्रोग्राम रद्द कर दिए गए हैं, सिर्फ प्रार्थना चलाई जा रही है.
क्रैश साइट पर बारिश शुरू हो गई है, ईरान के अधिकारियों के मुताबिक इससे विजिबिलिटी में कुछ सुधार आया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन को ईरान में हुए हादसे की जानकारी दे दी गई है. बताया जा रहा है कि इलाका दुर्गम होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है.
ईरान के सरकारी अफसर का बड़ा बयान, कहा- क्रैश साइट से आ रही खबरें बिल्कुल भी अच्छी नहीं हैं.
ईरान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई. ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई ने बुलाई है ये इमरजेंसी मीटिंंग.
ईरान में आपातकालीन बैठक जारी, अनहोनी होने पर उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ले सकते हैं रईसी की जगह.
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर की लास्ट लोकेशन संगून तांबे की खदान पर मिली थी. आखिरी बार GPS यहीं पर सक्रिय था. बचाव टीमें मौके पर पहुंच रही हैं.
राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की तलाश में चल रहा हवाई सर्च ऑपरेशन खराब मौसम की वजह से रोक दिया गया है.
राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जहां पर हादसा हुआ है वहां तक अभी तक रेस्क्यू टीम नहीं पहुंच पाई है. ईरान के उप राष्ट्रपति और अन्य मंत्री तबरीज की तरफ रवाना हो रहे हैं.
ईरान में राष्ट्रपति के काफिले के क्रैश हेलीकॉप्टर का पता लगाने के लिए टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है. तेहरान टाइम्स के मुताबिक तकरीबन 40 टीमें सर्च ऑपरेशन में लगाई गई हैं.
ईरान के मंत्रिपरिषद के सदस्य तबरीज शहर के लिए रवाना हो रहे हैं. IRNA के मुताबिक यह हादसा वरजाकान में हुआ है जो लैंडिंंग करते वक्त हादसे का शिकार हुआ है.
ईरान की सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है, ईरान के होम मिनिस्टर के मुताबिक 16 टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है. खराब मौसम की वजह से राहत टीम अभी तक मौके पर नहीं पहुंच पाई है.
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले का हेलीकॉप्टर क्रैैश होने की सूचना के बाद ईरान में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है.
हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग के बाद ईरानी सेना की 16 टीमें रवाना की गई हैं. घटना वाले इलाके में काफी घना कोहरा है इसलिए सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें भी आ रही हैं.
इब्राहिम रईसी रविवार सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान में थे. यह दोनों देशों के बीच अरास नदी पर बना तीसरा बांध है. बताया जाता है कि वहां से लौटते वक्त ही यह हादसा हो गया.
ईरान की स्थानीय मीडिया की मानें तो ईरान के राष्ट्रपति रईसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, इनमें से दो हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग हो गई, लेकिन एक हेलीकॉप्टर हार्डलैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया.
आईआरजीसी से संबद्ध फार्स न्यूज के मुताबिक रायसी के हेलीकॉप्टर से संपर्क नहीं हो पा रहा है. कुछ देर वहां रायसी के हेलीकॉप्टर में सवार अयातुल्ला अल ए हशेम से बातचीत हुई थी, लेकिन उसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है.
बताया जा रहा है कि राहत टीम क्रैश हेलीकॉप्टर का पता लगाने में जुटी है. ड्रोन से तलाश की जा रही है. ईरान के होम मिनिस्टर ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि ईरान के राष्ट्रपति के काफिले में शामिल चाैपर से संपर्क नहीं हो पा रहा है.
बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ है, ईरान की सेना रेस्क्यू में जुटी है, हालांकि जहां पर यह हादसा हुआ है. वहां पहुंचना बेहद मुश्किल है. इसीलिए अब तक सेना की रेस्क्यू टीम मौके तक नहीं पहुंच सकती है.

hacklink satın al mumu模拟器 向日葵 giftcardmall/mygift balance giftcardmall www.giftcardmall.com mygift jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş iptv satın al bursa escort bayan bursa escort Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet tümbet bahsegel deneme bonusu veren siteler fixbet fixbet giriş fixbet güncel bahsegel bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel betsmove betsmove giriş Casibom Casibom Casibom kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş ikimisli ikimisli giriş ikimisli ikimisli giriş Casibom Casibom Marsbahis jojobet jojobet giriş jojobet Jojobet Jojobet Jojobet Jojobet bahsegel Casibom casibom antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya casibom jojobet jojobet giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet grandpashabet grandpashabet giriş jojobet holiganbet holiganbet giriş jojobet kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betsmove betsmove giriş jojobet jojobet giriş