Headlines

ऑनलाइन ऑर्डर किया स्मार्टफोन, भेज दिया हैंड ग्रेनेड, पार्सल खोलते ही उड़े होश

अब तो ऑनलाइन शॉपिंग का ही जमाना चल रहा है. कुछ भी खरीदना हो, लोग घरों से निकलने के बजाय सीधे ऑनलाइन ऑर्डर कर देते हैं और सामान घर तक पहुंच जाता है. खासकर ऑनलाइन माध्यम से लोग मोबाइल फोन खूब खरीदते नजर आते हैं. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी भी हो जाती है. लोग खरीदते मोबाइल हैं, लेकिन पार्सल से उनके पास आलू-प्याज और ईंट-पत्थर जैसी चीजें पहुंच जाती हैं. इसी ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ा एक मामला आजकल काफी चर्चा में है, जिसके बारे में जानकर लोगों को होश उड़ गए हैं.

जरा सोचिए कि आपने किसी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मोबाइल फोन ऑर्डर किया और आपके पास फोन की जगह पार्सल में बम पहुंच जाए तो? जी हां, ये सुनने में भले ही आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन मेक्सिको में कुछ ऐसी ही घटना घटी है. दरअसल, स्मार्टफोन ऑर्डर करने वाला एक शख्स उस वक्त हैरान रह गया जब उसे पार्सल में फोन की जगह बम मिला. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात ग्राहक ने दावा किया है कि उसने एक ऑनलाइन स्टोर से अपने घर के लिए स्मार्टफोन ऑर्डर किया था, लेकिन पार्सल में उसके पास हैंड ग्रेनेड भेज दिया गया.

पार्सल में रखा था हैंड ग्रेनेड
जैम प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सोमवार को जब पैकेज शख्स के घर पर पहुंचा तो उसकी मां उसे अंदर ले गई और किचन के मेज पर पार्सल को रख दिया. असल में उसे नहीं पता था कि उसमें एक बम है. फिर जब शख्स घर पहुंचा और पार्सल को खोला तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें एक हैंड ग्रेनेड बम रखा हुआ था. इसके बाद शख्स ने घबराकर सबसे पहले पुलिस और संबंधित अधिकारियों को फोन किया, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया. दिलचस्प बात ये रही कि इस बीच देश के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने भी उस शख्स के घर की घेराबंदी कर दी.

सेना के जवानों ने बम को किया डिफ्यूज
वो तो गनीमत रही कि सेना के जवानों ने हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया, लेकिन अधिकारी अभी भी उसके अजीबोगरीब पैकेज की जांच में जुटे हुए हैं. हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शख्स के घर पर वो ग्रेनेड किसने भेजा था और न ही कंपनी के नाम का खुलासा हुआ है, जहां से उसने फोन ऑर्डर किया था. असल में मेक्सिको के लिए ये मामला काफी बड़ा था, क्योंकि वहां हैंड ग्रेनेड रखना अवैध है.

hacklink satın al mumu模拟器 向日葵 bursa escort bayan bursa escort deneme bonusu veren siteler fixbet fixbet giriş fixbet güncel bahsegel bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel betsmove betsmove giriş Casibom Casibom Casibom kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio giriş ikimisli ikimisli giriş Casibom Casibom Marsbahis jojobet jojobet giriş jojobet Jojobet Jojobet Jojobet Jojobet bahsegel Casibom casibom antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya casibom kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betsmove betsmove giriş jojobet jojobet giriş sahabet grandpashabet holiganbet casibom jojobet jojobet jojobet bahsegel jojobet jojobet grandpashabet grandpashabet holiganbet holiganbet sahabet sahabet sahabet sahabet sahabet sahabet holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet padişahbet matbet jojobet jojobet jojobet giriş Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Casibom Casibom Casibom Casibom Casibom Casibom Casibom Casibom Casibom Casibom Casibom Casibom Salvobet