Headlines

ITR Filling: ऑनलाइन भरने जा रहे रिटर्न तो पहले देख लीजिए चार्जेज, देने होंगे इतने रुपए

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए अब महज 10 दिन ही बचे हैं. 31 जुलाई के बाद अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं, तो आपको फाइन देना पड़ेगा. इसलिए आप घर बैठे खुद से ही ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं. लेकिन आईटीआर फाइल करने से पहले यह जरूर जान लें कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आपसे कहीं सर्विस फीस तो नहीं ले रहे हैं. क्योंकि कई ऐसी इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट हैं, जो सर्विस फीस लेती हैं. वहीं, कुछ ऐसी भी वेबसाइट हैं जो मुफ्त में सेवाएं देती हैं.

अगर आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल से ऑनलाइन आईटीआर फाइल करते हैं, तो आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा. यानि कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का पोर्टल आपको फ्री में सेवाएं देगा. अगर आप टैक्सबडी, क्लियर, टैक्स2विन, टैक्सस्पैनर, मायआईटीरिटर्न और क्विको जैसे फेमस पोर्टलों के जरिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं, तो आपको सर्विस फीस चार्जेज के रूप में कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

फ्री सर्विस देने वाली वेबसाइट है

मायआईटीरिटर्न वेबसाइट के अनुसार, वह एक फ्री सर्विस देने वाली वेबसाइट है, लेकिन कुछ खास किस्म को लोगों से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर शुल्क के रूप में पैसे लेती है. खास बात यह है कि बेरोजगारों, हाउस वाइफ, पेंशन पर निर्भर विधवाओं, छात्रों और रिटायर व्यक्तियों से आईटीआर फाइल करने एवज में यह वेबसाइट कोई चार्ज नहीं करती है. लेकिन बिजनेसमैन या अधिक इनकम वाले लोगों से सर्विस फीस लेती है.

1000 रुपये का एक्सट्रा फीस चुकाना पड़ेगा

इसी तरह टैक्सस्पैनर ने आईटीआर फाइल करने के दौरान पूंजीगत लाभ, घाटे के लिए कोई राहत नहीं दी है. अगर आप टैक्सस्पैनर के जरिए आईटीआर फाइल करते हैं, तो 1000 रुपये का एक्सट्रा फीस चुकाना पड़ेगा. इसी तरह, टैक्स2विन में एक विशेष सुविधा उपलब्ध है. यहां पर लाख रुपये से कम इनकम वाले टैक्सपेयर्स फ्री में रिटर्न भर सकते हैं. लेकिन एक लाख रुपये से अधिक इनकम वाले सभी तरह के टैक्सपेयर्स को आईटीआर फाइल करने के लिए फीस के रूप में पैसे देने पड़ेगे.

छूट के बाद भी अब फीस के रूप में 299 रुपये ले रही है

वहीं, ऑनलाइन इनकम टैक्स फाइल करने वाली वेबसाइट क्लियर ने भी अपनी सभी आईटीआर फाइलिंग योजनाओं को फ्री में पेश नहीं किया है. पिछले साल से क्लियर ने सरल आईटीआर फाइलिंग सेवा के लिए भी शुल्क लेना शुरू कर दिया है, जो कि पहले मुफ्त था. यह 151 रुपये की छूट के बाद भी अब शुल्क के रूप में 299 रुपये ले रही है.

जीएसटी छोड़कर 3999 रुपये तक चार्जेज पहुंच सकता है

यदि आपकी इनकम क्रिप्टो या अन्य वीडीए से होती है और आप क्लियर के जरिए आईटीआर दाखिल करना चाहते हैं, तो आपको मिनिमम 1949 रुपये का सर्विस चार्जेज देना पड़ेगा. वहीं, अधिकतम चार्जेज जीएसटी छोड़कर 3999 रुपये तक पहुंच सकता है. दूसरी ओर, टैक्सबडी वेबसाइट इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के एवज में भारी भरकम फीस लेती है. यह जीएसटी को छोड़कर 5,999 रुपये का सर्विस चार्जेज लेती है. खास बात यह है कि किसी व्यक्ति के पास आय के अन्य स्रोत हो या नहीं, फिर भी यह अपना चार्ज लेता है.

Leave a Reply

hacklink satın al mumu模拟器 向日葵 giftcardmall/mygift balance giftcardmall www.giftcardmall.com mygift jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş iptv satın al bursa escort bayan bursa escort Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet tümbet bahsegel deneme bonusu veren siteler fixbet fixbet giriş fixbet güncel bahsegel bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel betsmove betsmove giriş Casibom Casibom Casibom kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş ikimisli ikimisli giriş ikimisli ikimisli giriş Casibom Casibom Marsbahis jojobet jojobet giriş jojobet Jojobet Jojobet Jojobet Jojobet bahsegel Casibom casibom antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya grandpashabet giriş casibom grandpashabet holiganbet cratosroyalbet grandpashabet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet güncel giriş holiganbet matbet